भाजपा व हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

Haridwar News
Spread the love

कमल खडका

सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए-आदेश चौहान

हरिद्वार, 16 जुलाई। हरेला के उपलक्ष्य में भाजपा व हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरेला पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा देने वाला पर्व है। प्रकृति व पर्यावरण का संरक्षण सभी का नैतिक दायित्व है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह व पार्षद मनोज परालिया ने कहा कि मानव का प्रकृति के साथ अटूट संबंध है। विकास के नाम पर प्राकृतिक संशोधनों के अंधाधुंध दोहन से उत्पन्न हुई समस्याओं का समाधान पर्यावरण संरक्षण में निहित है। हरेला पर पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लेना चाहिए। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार वृक्ष लगाने से तीर्थयात्रा के समान पुण्य प्राप्त होता है।

हिन्दू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष गौरव रसिक ने कहा कि बिगड़ते पर्यावरण की वजह से मानव जीवन को अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना समेत कई बीमारियां पर्यावरण में उत्पन्न हुए असंतुलन का ही नतीजा है। स्वस्थ जीवन जीने के लिये पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नगेंद्र राणा, मंडल उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, पार्षद विकास कुमार, कमल प्रधान, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, प्रदीप मास्टर, अजय, पंकज धीमान, सन्नी, पिंटू प्रधान, आशीष वालिया आदि मौजूद रहे।

—————————-  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *