जनसमस्याओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी से मिले भाजपा नेता शिवा चौहान

Haridwar News
Spread the love


बदलाव चाहती है विधानसभा क्षेत्र की जनता -शिवा चौहान
हरिद्वार, 2 सितम्बर। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चे के जिला मंत्री शिवा चौहान ने बुधवार को समर्थकों के साथ देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी कुंदन परिहार से मुलाकात की और मौजूदा कांग्रेस विधायक द्वारा क्षेत्र की समस्याओं की कथित अनदेखी के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

प्रदेश अध्यक्ष ओर विधानसभा प्रभारी ने शिवा चौहान की जन सेवाओं की प्रशंसा करते हुए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से टिकट के लिए पैनल मे उनका नाम भेजने का आश्वासन दिया। देहरादून रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए शिवा चौहान ने क्षेत्रीय विधायक पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विधायक अनुपमा रावत के 5 साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन न तो वह जनता के बीच में कहीं नजर आती हैं और न ही बारिश के बाद तटबंधों और सड़कों की जो बदहाल स्थिति बनी हुई है, उसकी सुध ले रही हैं।

लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास जाते हैं, लेकिन वे उनसे मिल नहीं पाती हैं। जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं के साथ उनके पास आ रहे हैं। शिवा चौहान ने कहा कि जनता इस बार पूरी तरह से बदलाव चाहती है और क्षेत्र की जनता इस बार स्थानीय ओर युवा नेतृत्व को चुनना चाहती है।

Leave a Reply