भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली स्कूटर रैली,देखे विडियो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


भाजपा दे रही महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व-मदन कौशिक
हरिद्वार, 2 दिसम्बर। रविवार को देहरादून में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विजय संकल्प रैली को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ऋषिकुल मैदान से रैली निकाली गयी। रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री की विजय संकल्प महारैली को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हमेशा से महिला को उचित सम्मान दिया जाता है।

भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। महिलाओं को केंद्र में रखकर सरकार कई योजनाओं का संचालन कर रही है। पार्टी ने तय किया है कि 2022 के चुनाव में महिलआओं को 2017 से ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की सभी महिलाओं को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रमों और तैयारियों में भी महिलाओं को महत्वपूर्ण भागीदारी दी गयी है। प्रत्येक विधानसभा में एक महिला सहप्रभारी नियुक्त की गयी है।

रैली में मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष मृदुल शास्त्री सिंघल, कनखल मंडल अध्यक्ष छवि त्यागी, हरिद्वार मंडल अध्यक्ष पूनम मखीजा, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष अंजू वधवार, कामिनी सडाना, पार्षद मोनिका सैनी, विधानसभा सह प्रभारी सरिता सिंह, मंजू रावत, आभा शर्मा, ममता सैनी, वंदना गुप्ता, हेमलता जोशी, रेखा धस्माना, लीला, किरण, मीनू मित्तल एवं पार्षद एकता गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *