लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र का आभार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 सितम्बर। लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। चंद्राचार्य चौक पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए विधायक मदन कौशिक ने कहा कि लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए लोकसभा में विधेयक पेश कर केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

महिलाएं सशक्त रूप से लोकसभा में एवं विधानसभाओं में महिलाओं से संबंधित मुद्दों को उठा सकेंगी। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़ ने कहा महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण विधेयक पारित होने से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनका लाभ प्रत्येक वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है। मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर, राजेश शर्मा व हीरा बिष्ट ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए महिलाओं को बधाई दी।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, अनु, मृदुल सिंघल, पूनम माखन, छवि पंत, संगीता गिरी, बीना राजपूत, सुचित्रा गोयल, पार्षद सपना शर्मा, मोनिका सैनी, निशा नौटियाल, रेनू शर्मा, प्रीति भाटिया, मंजू रावत, लीला रावत, ममता गुप्ता, लता गोयल, रश्मि चैहान, बुद्धि राजा, उमा चैहान, सुषमा चैहान, सरोज जाखड,़ बबीता, लता, सुमन सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *