उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव

Haridwar News
Spread the love


तनवीर

हरिद्वार, 11 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा भीमगोड़ा जोन की ओर से लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव को शुभारम्भ किया। महोत्सव का शुभारंभ करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी राममुनि महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में बड़ी धूम-धाम से लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों के लिए लोहड़ी खास महत्व रखती है।

जिला चेयरमैन राज ओबरॉय व महिला विंग की जिला अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कहा कि भारत सभी धर्मों का आदर करने वाला देश है। सभी धर्म के लोग सभी त्यौहारों को आपस मे मिलजुल कर मनाते हैं। लोहड़ी पर्व व मकर संक्रांति का पर्व आपस मे मेलजोल को मजबूत करता है। इस अवसर पर पार्षद अनिरुद्ध भाटी, कैलाश भट्ट, महावीर वशिष्ठ, कन्हैया खेवड़िया, प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी व जिलाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने कहा कि भारत अकेला ऐसा देश है।

जिसमे सभी धर्मों के मानने वाले लोग निवास करते है और एक दूसरे के त्यौहारों मे बढ़चढ़ कर भाग लेते है और त्यौहार का आनंद उठाते है। लोहड़ी व मकर संक्रांति महोत्सव के संयोजक भीमगोड़ा जोन के अध्यक्ष सचिन अरोड़ा, अजय अरोड़ा के संयोजन में कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर संरक्षक राकेश बजरंगी, महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, आदेश मारवाड़ी, महेश गौड़, चंद्रशेखर गोस्वामी, अजय गिरि, पंकज सुखीजा, सरदार कुलदीप सिंह, गुलशन नैय्यर, प्रैस क्लब के पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, दादा गोविंदास, अनुज गिरि, राजीव जैन, अमित जैन, अजय जैन, राजेंद्र गोस्वामी, अजय गिरी, मास्टर सतीश चंद शर्मा, सतीश, निर्मल चैहान, विक्की शर्मा, बलकेश राजोरिया, अनुज गुप्ता, राहुल अग्रवाल, पंकज सुखीजा, सचिन अरोड़ा, गुलशन भसीन, आकाश अरोड़ा, शिवम सिंह ने सभी को लोहड़ी व मकर संक्रांति की शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *