विडियो:-15 नवम्बर से खुलेंगे राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 13 नवम्बर। पांच माह की बंदी के बाद राजाजी टाइगर रिजर्व के गेट 15 नवम्बर से सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर सफारी गेट को तैयार कर दिया गया है।

वन क्षेत्राधिकारी आभा रतूड़ी ने वन कर्मियों के साथ रावली, छिड़क, हरनोल के साथ ही सफारी गेट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पर्यटक मार्ग को दुरुस्त कर लिया गया है। एनटीसीए द्वारा तय समय सीमा का पालन करते हुए सैलानियों को सुरक्षित सफारी कराई जायेगी। कोर्ट के निर्देशों के बाद किसी को भी मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होंगी।

Leave a Reply