कार से स्टंट करना पड़ा भारी , पुलिस ने सीज की कार

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 3 जून। कार से खतरनाक स्टंट कर वीडियो बनाना चालक को भारी पड़ गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए वाहन को भी सीज कर दिया। कार व बाइक आदि से खतरनाक स्टंट पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भेल स्टेडियम के पास एक कार चालक द्वारा स्टंट किए जाने के वीडियो का संज्ञान लेते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने कार की पहचान कर चालक साजिद पुत्र फुरकान निवासी एक्कड़ खुर्द को हिरासत में लेने के साथ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कार को सीज कर दिया।

Leave a Reply