मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर जमीन हड़पने के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार, 18 अगस्त। मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने की साजिश का खुलासा करते हुए कनखल कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 14 अगस्त को कविनगर गाजियाबाद निवासी शशांक त्यागी पुत्र विरेन्द्र ने कनखल कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शैलेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी आशुतोष […]

Continue Reading

विडियो:-पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार, 18 अगस्त। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के […]

Continue Reading

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार, 18 अगस्त। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान […]

Continue Reading

विडियो:-अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया

पार्षद सुनीता शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएम और एसएसपी से मिलकर संपत्ति की बिक्री और रजिस्ट्री की जांच कराने की मांग की हरिद्वार, 18 अगस्त। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर […]

Continue Reading

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मिलेंगे सारे काम का हल पार्टी के चेयरमैन मदन सिंह सामंत

हरिद्वार, 17 अगस्त। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि वे जल्द ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तराखंड के कांग्रेस विधायकों से मुलाकात करेंगे। मदन सिंह सामंत ने कहा कि जल्द ही पूरे राज्य में सारे काम का […]

Continue Reading

भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने की अमेरिकन आश्रम की धार्मिक संपत्ति की जांच की मांग

हरिद्वार, 17 अगस्त। भाजपा पार्षद आकाश भाटी ने भूपतवाला स्थित ऐतिहासिक अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की धार्मिक संपत्ति को लेकर सामने आ रही शिकायतों एवं आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है। पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि अमेरिकन आश्रम भूपतवाला की धार्मिक एवं आध्यात्मिक […]

Continue Reading

केनरा बैंक की देवपुरा शाखा में समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

क्षेत्रीय प्रबंधक एसवीके रेड्डी ने किया ध्वजारोहण हरिद्वार, 17 अगस्त। केनरा बैंक की देवपुरा शाखा में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एस.वी.के. रेड्डी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। क्षेत्रीय […]

Continue Reading

अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में धूमधाम से मनाया जाएगा ईद मिलादुन्नबी

हरिद्वार, 17 अगस्त। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में हजरत मुहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षाेल्लास व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर चादरपोशी, रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरण, कलियर शरीफ दरगाह में चादरपोशी आदि कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए […]

Continue Reading

कांवड़ यात्रा में एम सील ने बनायी गुमनाम हीरो के रूप में पहचान

हरिद्वार, 17 अगस्त। इस वर्ष की कांवड़ यात्रा के दौरान एम सील ने गुमनाम हीरो के रूप में पहचान स्थापित की है। कांवड यात्रा के नियम बहुत सख्त हैं। कांवड़ में ले जाए जा रहे पवित्र गंगा जल के पात्र को कभी भी ज़मीन पर नहीं रखना, उसमें से एक बूंद भी गंगा जल छलकना […]

Continue Reading

व्यापारियों ने एसएसपी से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की

सुरक्षा कारणों का हवाला देकर जबरन बंद कराए जा रहे आइस्क्रीम पार्लर-मृदुल कौशिक हरिद्वार, 17 अगस्त। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने […]

Continue Reading