सामाजिक,धार्मिक,राजनीतिक रैलियों एवं परीक्षा के दौरान चालान करने से बचें

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

प्राथमिकता जनता को सहूलियत देना, यातायात प्रबंधन में मांगे सहयोग

यातायात नियमों के पालन के लिए किया जाए जागरूक

चारधाम यात्रा शुरु होने से पूर्व एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने सी.पी.यू. एवं यातायात पुलिस को ब्रीफ करते हुए सामाजिक/धार्मिक/राजनीतिक रैलियों एवं परीक्षा के दौरान चालान करने से बचने के निर्देश दिए गए ।

इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार द्वारा जनता की सुविधा को प्राथमिकता के तौर पर रखते हुए जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने एवं यातायात का दबाव बनने पर प्रबंधन के लिए जनता से सकारात्मक सहयोग लेने के निर्देश दिए।