चौधरी चरण सिंह पुनः चुने गए वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 2 मई। चौधरी चरण सिंह लगातार चौथी बार वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चुने गए हैं। विश्व मजूदर दिवस के अवसर पर ज्वालापुर इंटर कालेज प्रांगण में देर शाम आयोजित संगठन की बैठक में चौधरी चरण सिंह को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया। साथ ही निवृतमान कार्यकारिणी को ही अगले कार्यकाल के लिए मनोनीत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चौधरी चरण सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन द्वारा जनता और वरिष्ठ जनों के कल्याण हेतु किए गये कार्यों की सराहना की।
बैठक में सभी ने शिकागो में अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए श्रमिकों और 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।

चौधरी चरण सिंह ने कहा कि वरिष्ठ जनों और जनता की समस्याओं को लेकर वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन का संघर्ष पूर्व की भांति जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरा देश सरकार के साथ है।

सरकार को आतंकवादियों और उनके मददगार पाकिस्तान को करारा सबक सिखाना चाहिए। बैठक में गिरधारी लाल, रामबचन गुप्ता, संतराम, सुखवीर सिंह, शिवबचन, प्रेम कुमार, एसएन बत्रा, एपी गौड,़ चौपाल सिह, विद्यासागर, हरदयाल अरोड़ा सुंदरलाल, शिवकुमार, अशोक पाल, एससीएस भास्कर, डा. रमेश कुमार, केपी शर्मा, पीसी धीमान, बाबूलाल, शिवचरण, महेंद्र शर्मा, सतपाल चांदना, महेन्द्र सिंह, सुभाष ग्रोवर, महेशचंद त्यागी, जगराम सिंह आदि वरिष्ठजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *