डा.भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम टीम ने किया योग शिविर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 22 जून। विश्व योग दिवस के अवसर पर भेल अनुसूचित जाति एम्पलाईज वैलफेयर एसोशिएसन हीप एवं सी.एफ.एफ.पी. के तत्वाधान में संचालित डा.भीमराव अम्बेडकर शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम की टीम की और से भेल सेक्टर-1 स्थित डा.भीमराव अंबेडकर भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग प्रभारी सोनू ने शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम टीम के पदाधिकारियों व सदस्यों, अध्ययनरत बच्चांे एवं उनके अभिभावको को विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया और दैनिक जीवन मे योग के महत्तव से अवगत कराया।

शिक्षा सहभागिता कार्यक्रम के संरक्षक आरएल व्यास ने नियमित रूप से योग करने से होने वाले लाभ के विषय में बताया। संयुक्त प्रभारी शिवकुमार ने बताया गया कि शिक्षा सह्भागिता टीम बच्चो के सर्वांगिण विकास के लिए प्रतिबद्व है। बच्चों को शिक्षा देने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद, योग आदि गतिविधियों का आयोजन भी किया जाता है। एसोशिएसन के महामंत्री रविंद्र कुमार ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए प्रति दिन योग करना चाहिए। इस दौरान मुख्य प्रभारी रविकांत बंधु, सहप्रभारी योगेंद्र सिहं, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार, योगी राजन पांचाल, पूजा श्रीधर, दिनेश पंवार, उदयराम, संदीप, करनपाल, प्रवीण आदि मौजूद रहे।