मुख्यमंत्री पुष्कर ंिसंह धामी ने दक्षेश्वर महादेव मंदिर में दुग्धाभिषेक कर चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 8 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने की कामना की और संतों से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गंगाजली भेंट कर और शॉल ओढ़़ाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा और ऊर्जावान मुख्यमंत्री हैं।

जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड का इतिहास बदला है और किसी किसी दल ने लगातार दूसरी बार सरकार में वापसी की है। संत समाज को आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को उन्नति के पथ पर अग्रसर करते हुए प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे और प्रदेश से पलायन की मुख्य समस्या का निवारण करते हुए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की कार्यशैली और लोकप्रियता उनके व्यक्तित्व को दर्शाती है। वह कुशल राजनेता होने के साथ-साथ सनातन धर्म प्रेमी और संतों के प्रिय हैं। देवस्थानम बोर्ड भंग करके उन्होंने संत समाज और उत्तराखंड के लोगों का सम्मान बढ़ाया है।

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा की बेहतर व्यवस्था के लिए वह आशीर्वाद के पात्र हैं। समस्त संत समाज उनकी दीर्घायु की कामना करता है और आशा करता है कि वह निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहें और प्रदेश के विकास को नई दिशा दें। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड देश का सबसे विकसित राज्य बनेगा।

महंत दामोदर दास, स्वामी सत्यव्रतानन्द, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, महंत जसविन्दर सिंह, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत सूरजदास, महंत सूर्यमोहन गिरी, स्वामी कृष्णानन्द, महंत सत्यानन्द गिरी सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चैहान, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील चैहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *