तनवीर
प्रैस क्लब सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने सरकार से की स्वर्गीय संतोष उपाध्याय के परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग
हरिद्वार, 8 जुलाई। फोटो जर्नलिस्ट संतोष उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। शुक्रवार को कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके आठ वर्षीय पुत्र क्षितिज उपाध्याय व छोटे भाई कार्तिक उपाध्याय ने उन्हें मुखाग्नि दी। प्रेस क्लब हरिद्वार, एनयूजेआई, फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन, उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन, जिला प्रैस क्लब, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, नेशनलिस्ट यूनियन आॅफ जर्नलिस्टस आदि पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने संतोष उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
पत्रकार संगठनों ने प्रदेश सरकार से संतोष उपाध्याय के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की है। संतोष उपाध्याय अपने पीछे परिवार में बुजुर्ग पिता, पत्नि, आठ वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं।
हिन्दी दैनिक राष्ट्रीय सहारा में कार्यरत रहे संतोष उपाध्याय लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बेहद मिलनसार स्वभाव के धनी स्वर्गीय संतोष उपाध्याय को कुंभ, कांवड़ व हरिद्वार में होने वाले लक्खी स्नान पर्वो तथा राजनीति, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आदि बड़े आयोजनों की उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा सम्मानित भी किया गया था।
वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्त पांडे, प्रैस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा, महामंत्री अश्विनी अरोड़ा, राष्ट्रीय सहारा के प्रभारी प्रवीण झा, संवाददाता अमित शर्मा, दीपक मिश्रा, चंद्रखेशर जोशी, प्रशांत शर्मा, मंजू नेगी, वरिष्ठ पत्रकार अविक्षित रमन, राहुल वर्मा, संदीप रावत, राकेश वालिया, राजेश शर्मा, दीपक नौटियाल, गुलशन नैय्यर, त्रिलोकचंद्र भट्ट, महेश पारीख, राजकुमार, धर्मेन्द्र भट्ट, रविन्द्र सिंह, संदीप शर्मा, तनवीर अली, वासुदेव राजपूत, राजीव काला, राजेश कुमार, शिवांग अग्रवाल, अनूप सिंह सिद्धू, विक्रम सिंह सिद्वू, अमरीश कुमार, नीरज छाछर, प्रमोद गिरी, राजकुमार पाल, सुभाष कपिल, श्याम कुमार, सूर्यकांत बेलवाल, नवीन अग्रवाल आदि पत्रकारों व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया, पार्षद अनुज सिंह, पूर्व पार्षद रवि धींगड़ा, जगमोहन सेठी, भाजपा नेता मनव्वर कुरैशी, कमल खड़का आदि ने संतोष उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से उनके परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग की।