प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा-विदित शर्मा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 10 जून। उत्तरी हरिद्वार स्थित माता गुरूबख्श कौर गुरूद्वारे में आशीर्वाद लेने पहुंचे करनाल से भाजपा सांसद संजय भाटीया का भाजपा नेता विदित शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी है। पूरी दुनिया से लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। माता गुरबख्श कौर धाम के गद्दी नशीन संत गुरविंदर सिंह ने कहा कि सांसद संजय भाटिया ने करनाल क्षेत्र का बहुत विकास किया है। मोदी सरकार गरीब, वंचित, शोषित हर तबके को साथ लेकर चलने वाली सरकार है।

पीएम मोदी का ध्येय मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास धरातल पर उतरता दिख रहा है। देश विश्व स्तर पर एक अपनी अलग पहचान बना रहा है। 2014 के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का मान बढ़ा है। सिख संप्रदाय के विकास के लिए भी केंद्र सरकार लगातार कदम उठा रही है। विदित शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में संचालित कल्याणाकरी योजनाओं का लाभ सभी को बिना भेदभाव के मिल रहा है। लोगों के सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगी और केंद्र में भाजपा सरकार बनेगी। स्वागत करने वालों में गुरूद्वारे के मैनेजर मक्खन सिंह, सतनाम सिंह, सोमपाल सिंह, रामअवतार शर्मा, सनी गिरी, आकाश भाटी, नरेश आर्यन, अंकुश भाटिया, कालीचरण, गोकुल डबराल, कुश दत्ता, उमेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।