स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का सम्मेलन संपन्न

Haridwar News
Spread the love


समिति द्वारा रखे विषयों को केंद्र सरकार सरकार के समक्ष रखेंगे-पबित्रा मार्गेरिटा
हरिद्वार, 17 सितम्बर। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को सम्पन्न हो गया। केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन के दूसरे सत्र की शुरुआत करते हुए कहा कि कुंभ नगरी हरिद्वार में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का महाकुंभ देखकर वे अभिभूत हैं। 18 श्यायु स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का आशीर्वाद उनके लिए सौभाग्यशाली क्षण है। इन्हीं पराक्रमी महापुरुषों के कारण आज हम आजाद भारत में खुली सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का जितना अधिक नमन, वंदन, स्वागत, सत्कार किया जाए उतना ही कम है।

पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा रखे गए विषयों को अपने स्तर पर केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे और उन पर शीघ्र अमल कराने का प्रयास किया जाएगा। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को संगठित करने के प्रयास की सराहना की। समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने केन्द्रीय मंत्री के समक्ष दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक बनाने, एमिनेंट कमेटी में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के संगठनों को मनोनीत करने, राज्यसभा, केन्द्र सरकार की विभिन्न समितियों, विधान परिषदों तथा नगर निकायों में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के उत्तराधिकारियों को मनोनीत करने, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार कल्याण परिषद का गठन करने, दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सेवा सदन का निर्माण कराने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जीवन परिचय जिलेवार प्रकाशित करके प्राथमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को विशेष पहचान देकर केन्द्र सरकार द्वारा परिचय पत्र देने का प्रस्ताव रखा।
इसके पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी पीएल शाह ने किया। दिल्ली के प्रेम शुक्ला द्वारा अपने रक्त से निर्मित प्रदर्शनी को देखकर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रदर्शनी आज की नई पीढ़ी को दिखाने की आवश्यकता है, ताकि वे क्रांतिकारियों के जीवन परिचय से प्रेरणा ले सकें। प्रथम सत्र की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने दीप प्रज्वलित कर की। शवडेल स्कूल के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की आवाज केन्द्र सरकार तक पहुंचाकर सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा में सहयोगी की भूमिका निभाएंगे। शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन परिचय को प्राथमिकता के आधार पर पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
विधायक आदेश चौहान ने ध्वजारोहण कर जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल से आरंभ हुई स्वतंत्रता सेनानी सम्मान शोभायात्रा की शुरुआत की। शोभायात्रा सर्राफा बाजार, कटहरा बाजार, रेल पुलिस चौकी, रेलवे स्टेशन ज्वालापुर, सेक्टर 2 बैरियर से कार्यक्रम स्थल शिवेडल स्कूल पहुंची। असम स्वतंत्रता सेनानी संगठन के महासचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा के सहयोगियों, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, मुरादाबाद के धवल दीक्षित, शिवडेल स्कूल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्वागत किया गया।
सम्मेलन में हरिद्वार प्रशासन, शिवडेल स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत कुमार श्रीवास्तव, अरुण प्रताप सिंह, कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार सिंह, महन्थ प्रजापति, अरविंद कौशिक, ललित कुमार चौहान, आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह, वीरेंद्र गहलोत, विनीत मिश्रा, कमलचंद्र लहकर, शिवेंद्र गहलोत, मंजूलता, अंजना ने सहयोग किया। सम्मेलन के समापन पर संगठन के अध्यक्ष देशबन्धु ने अतिथियों तथा सेनानी परिवारों का आभार प्रकट किया। संचालन सुरेश चंद्र सुयाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *