कमल खड़का
हरिद्वार, 14 मई। स्थानीय राजनीति में बृहष्पतिवार को कंाग्रेस को तगड़ा झटका लगा। कांग्रेस के शहर महासचिव दीपक टंडन ने पुनः घर वापसी करते हुए खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार के नेतृत्व में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में दीपक टंडन ने कहा कि वह पूर्व में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। लेकिन 2018 के नगर निगम चुनाव में मत भिन्नता के कारण कांग्रेस में चले गए थे।
उनकी माता ने कांग्रेस से वार्ड का चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे और आज पुनः भाजपा की रीति नीति और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पुनः अपने परिवार में वापस आए हैं। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस युवाओं को बरगलाने का काम कर रही है। लेकिन दीपक टंडन ने जो फैसला लिया है।
वह उसका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपक टंडन का भाजपा में पूरा सम्मान किया जाएगा और उनकी ऊर्जा का सही उपयोग अब राष्ट्र हित में होगा। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आज देश पर इतना बड़ा संकट है। लेकिन कांग्रेस के नेता इस पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दीपक टंडन ने सही वक्त पर सही निर्णय लिया है। अब उनके सम्मान की पूरी जिम्मेदारी हम सब पार्टी जनों की है। इस दौरान भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नु कक्कड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल महामंत्री शिवम बंधु, बृजेश चैधरी, पार्षद राजेश शर्मा, ललित रावत, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन बजाज, अभिषेक गौड़, पार्थ दुबे शामिल रहे।