अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने लगाए पौधे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

धर्मनगरी को भी हरा भरा बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा-आशीष यादव

हरिद्वार, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष यादव के नेतृत्व में नहर पटरी मार्ग पर वृक्षारोपण कर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। आशीष यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष समाजवादी युवजन सभा अखिलेश यादव के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण करके मनाती चली आ रही है। अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में लाखों करोड़ों वृक्षों को लगाकर उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने का काम किया है। वह पर्यावरण प्रेमी हैं। उनके इस विजन को सपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहिए।

आशीष यादव ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है। आशीष यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता लगातार जनसमस्याओं के निराकरण में अपना योगदान देते चले आ रहे हैं। हरिद्वार में सपा कार्यकर्ता लगातार भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भी विरोध कर रहे हैं। सपा की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सभी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर जात पात व धर्म का भेदभाव करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि महंगाई बढ़ रही है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहे हैं।

केंद्र एवं राज्य सरकार युवाओं की समस्याओं का कोई समाधान नहीं कर पा रही है। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, विजय यादव, शिवकुमार कश्यप, प्रिंस, अभि यादव, आदित्य, सोनू सिंह, शिवराम, आदेश उपाध्याय, मंगता हसन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।