कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराने से गुस्साए कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Haridwar News Politics
Spread the love

कमल खडका

हरिद्वार, 26 जून। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर मुकद्मा दर्ज किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने खन्नानगर के समीप प्रदर्शन कर सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लद्दाख में शहीद हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं। आज महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। कांग्रेसजन उसका लगातार विरोध कर रहे हैं। सरकार चाहे जितने जुल्म कर ले कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं है।

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार शांतिपूर्ण तरीके से निमयों का पालन करते हुए जनता की समस्या उठा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकद्मे दर्ज कराकर अपनी मानसिकता का परिचय दे रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता का शोषण नहीं होने देगे।

https://youtu.be/U6m1EGMS2Qc

प्रदर्शन व पुतला दहन में पूर्व विधायक रामयशसिंह, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, ओ.पी.चौहान, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र सिंह, गुलबीर सिंह, विशाल राठौर, अशोक शर्मा,कैलाश प्रधान, सतीश कुमार, बलजीत सिंह, बाबू मेहर सिंह, जटाशंकर श्रीवास्तव, निशा शर्मा, अशोक उपाध्याय, इसरार अहमद, नईम कुरैशी, रफी खान, मेहरबान खान, शाहबुद्दीन अंसारी, अंजु द्विवेदी, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, गार्गी राय, प्रदीप आहुजा, बीएस तेजियान, राजवीर सिंह, जितेन्द्र सिंह,वीरेंद्र शर्मा, हरीश शाहनी, रमणीक सिंह, विकास सिंह, अमरदीप रोशन, इ.रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, अनिल भास्कर, अरविंद चंचल, शाहनवाज कुरेशी, नावेज अंसारी, संदीप गौड़, शमशेर राठौड़, बलराम राठौड़ शमशेर बढ़ाना, वालेश सिंह, संजय वर्मा, सचिन विश्वास, रोहतास सैनी, सुरेंद्र शर्मा, संतोष पांडे, विनोद कश्यप, दिनेश पुंडीर, पुनीत कुमार, अंबिका पांडे, अंकित चैहान, राजेश चैहान, रचित अग्रवाल, विजय सैनी, मंजीर नौटियाल, गार्गी राय, सतीश सैनी, जगदीप असवाल, दिग्विजय यादव, सुमित भाटिया, हरद्वारी लाल, शाहनवाज खान, अंजू द्विवेदी, बी.के.सिन्हा, मोहन राणा, लक्ष्मी प्रसाद, ओम प्रकाश शर्मा, मनीराम बागड़ी, मिर्जा नौशाद बैग, एलएस रावत, महेंद्र गुप्ता, मनजीत नौटियाल, हरद्वारी लाल, बलराज दाबड़े, सुनील सिंह, आदित्य चैहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *