कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लगा रही है सरकार-नितिन यादव

हरिद्वार, 26 जून। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक व शहर अध्यक्ष नितिन यादव के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज किए जाने के विरोध में शिवमूर्ति चैक पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लगाने का काम कर रही है। जनता की समस्याएं उठाने पर विपक्ष के नेताओं पर झूठे मुकद्मे लगाकर दबाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।

सरकार के इशारे पर विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विपक्ष पर झूठे आरोप मढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार मजदूरों, किसानों, आम लोगों को राहत देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर पहले ही महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। पार्षद महावीर वशिष्ठ व विकास चंद्रा ने कहा कि जनता की समस्या उठाने पर सोची समझी नीयत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकद्मा लगाया गया है।

सरकार की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि सरकार जनता की समस्याओं को उठने नहीं देना चाहती है। महानगर सेवादल महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्वाति शर्मा, नकुल महेश्वरी व दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि सरकार चाहे जितना दमन कर ले लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता जनसमस्याओं के निराकरण व जनता के हितों की लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि भेदभाव पूर्ण नीति अपनायी जा रही है। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए लगातार विपक्ष पर झूठे आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन सत्ता के संरक्षण के चलते उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में आकाश भाटी, तरूण व्यास, आशीष भारद्वाज, अरविन्द चैहान, अनुज चैहान, गोविन्द निषाद, करण सिंह राणा, रजन जैन, पंकज चैबे, पूनम, कार्तिक शर्मा, अमन सिंह आदि शामिल रहे। 

—————————- 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *