कांग्रेस जनों ने की भगवान श्रीराम परिवार की आरती कर लिया आशीर्वाद

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


वास्तविक नायक हैं भगवान श्रीराम-यशवंत सैनी
हरिद्वार। ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवन्त सैनी के नेतृत्व में रविवार को श्री राम भरत मिलाप शोभायात्रा में प्रभु श्री राम का परिवार सहित पूजन आरती कर सभी कांग्रेस जनो ने आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर यशवंत सैनी ने कहा कि अत्याचार, अनाचार व नारी सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले भगवान श्रीराम वास्तविक नायक हैं। आज्ञाकारी पुत्र, भाई, मित्र व पति के रूप में उनका जीवन सभी को सत्य के मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा देता है।

जन-जन के आराध्य भगवान श्रीराम के आदर्शो को आत्मसात कर आदर्श समाज बनाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश प्रधान, पूर्व अध्यक्ष तेलु राम, इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजबीर सिंह चैहान, नगर उपाध्यक्ष सुबोध बंसल, महानगर प्रवक्ता पंडित नवीन बलवंत, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजु द्विवेदी, प्रदेश महासचिव उषा शर्मा, विजया जोशी, डॉ हिमांशु द्विवेदी, नगर महामंत्री राजेश चैहान, रविकांत सैनी, रोहित कुमार, मोहित सैनी, महिमा चैहान, अरुण धीमान आदि उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *