आशीष यादव बने समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव

Politics
Spread the love

तनवीर

राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है सपा-आशीष यादव

हरिद्वार, 18 अक्टूबर। रविवार को घोषित की गयी समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी हरिद्वार के सपा नेता आशीष यादव को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी। आशीष यादव अब तक सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व संघर्षशीलता को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में लाया गया है।

राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए आशीष यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए संगठन का विस्तार किया जाएगा। जनता को सपा की नीतियों से अवगत कराने के लिए अभियान चलाया जाएगा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में यूपी का चहुंमुखी विकास हुआ। यूपी की जनता आज भी उनके कार्यकाल को याद करती है। आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है।

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन कर जनता की समस्याओं को उठाया जाएगा। देश की गरीब जनता बेरोजगारी, महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रही है। लेकिन जनता को राहत देने के बजाए केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में सपा उत्तराखण्ड की सभी सीटों पर पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी

सपा प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान ने आशीष यादव को बधाई देते हुए कहा कि आशीष यादव ने हमेशा पार्टी के प्रति निष्ठा व लगन से काम करते हुए सपा की नीतियों को आगे बढ़ाया है। लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव चंद्रशेखर यादव ने कहा कि आशीष यादव के सचिव बनने युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है।

जिसका लाभ विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। श्रवण शंखधर, रामसागर यादव, राहुल गुलफाम, आदेश उपाध्याय, शिवकुमार, दीक्षांत शर्मा, गुलजार मलिक, मौसम अली, लवदत्ता, महंत शुभम गिरी आदि कार्यकर्ताओं ने भी आशीष यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *