तनवीर
नाम काटे जाने की हो उच्च स्तरीय जांच-अमन गर्ग
हरिद्वार, 3 मार्च। निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची से स्थानीय लोगों के नाम काटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम पहुंचकर मुख्य नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास भी किया गया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं रुके और नगर आयुक्त कार्यालय तक पहुंच गए। कार्यालय में नगर आयुक्त के नहीं मिलने पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में अधिकारियों ने किस के इशारे पर स्थानीय मतदाताओं के आवेदन करने के बावजूद उनके सूची में शामिल नहीं किए और बाहरी लोगों के नाम सूची में शामिल किए गए। इसकी जांच होनी चाहिए। युवा नेता वरुण बालियान और पार्षद महावीर वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही ह।ै
जिसे कांग्रेस जन बर्दाश्त नहीं करेंगे। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तरूण व्यास ने कहा कि भाजपा सरकार मतदाता का नाम हटाकर न केवल लोकतंत्र को शर्मशार कर रही है, बल्कि जनता के सबसे महत्वपूर्ण अधिकार पर भी डाका डाल रही है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और पार्षद विवेक भूषण विक्की ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भाजपा हरिद्वार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने में असुरक्षित महसूस कर रही थी। जिसके चलते शासन प्रशासन पर अनैतिक दबाव से मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का काम कराया। पार्षद सुनील कुमार सिंह और सोहित सेठी ने कहा कि जब तक लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले अधिकारियों को दण्डित नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्षद चुप नहीं बैठेंगे।
पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट और दीपक टंडन ने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी का खामियाजा भाजपा को जनता के दरबार में 2027 में भुगतना पड़ेगा। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रही अमरेश देवी बालियान व पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पाण्डेय ने कहा कि जल्द ही मतदाता सूची को लेकर घर-घर जाकर जनता के सामने भाजपा को बेनकाब करेंगे।
प्रदर्शन में मुकुल जोशी, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रविबाबू शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, अकरम अंसारी, तनिषा गुप्ता, दीपिका गुप्ता, रचना शर्मा, शशि झा, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान, नितिन तेश्वर, अजय गिरी, दीपक गोस्वामी, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, समर्थ अग्रवाल, नितिन यादव, रिषभ अरोड़ा, आशा कोरी, उज्जवल वालिया, उत्कर्ष वालिया, विक्रम शाह, हिमांशु राजपूत, सुनील कुमार प्रजापति, प्रदीप कुमार, महेशचंद बर्मन, विशाल अग्रवाल, अमित गुप्ता, आशु श्रीवास्तव, दिग्विजय जेपी, संदीप जाटव, मोहित गर्ग, शंकर अग्रवाल, कुंवर मंडवाल, केशव काम्बोज, सरदार रमणीक सिंह, हेमंत कोरी, अशोक गुप्ता, प्रदीप त्यागी, अर्जुन कश्यप, आशीष भारद्वाज, मंजू रानी, मोनिक धवन, दीपक काम्बोज, शक्ति कुमार, जितेन्द्र तेश्वर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।