लगातार तेईसवें दिन भी जारी रही इंदिरा अम्मा रसोई

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

प्रतिदिन तीन हजार लोगों को कराया जा रहा भोजन-महेश प्रताप राणा

हरिद्वार, 26 अप्रैल। लाॅकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए कांग्रेस नेता महेश प्रताप राणा के संयोजन में चल रहा अभियान लगातार तेईसवें दिन भी जारी रहा। महेश प्रताप राणा ने कहा कि लाॅकडाउन की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए इन्दिरा अम्मा रसोई का संचालन कर प्रतिदिन रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार लोगों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना के खतरे को देखते हुए रसोई को प्रतिदिन सेनेटाइज किया जाता है। सारी व्यस्थाओं की वे स्वयं देखरेख करते हैं। पूर्व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी केपी सिंह भौरे भी अभियान में लगातार सहयोग कर रहे हैं।

लोगों को भोजन के साथ सेनेटाइजर भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिवालिक नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने कहा कि लाॅकडाउन में श्रमिक वर्ग के समक्ष अनेकों प्रकार की परेशानियां खड़ी हो गयी हैं। कामधंधा नहीं चलने के कारण गरीब, निर्धन परिवार परेशान है। ऐसे में कांग्रेसी महेश प्रताप राणा द्वारा भोजन पैकेट के अलावा खाद्य सामग्री भी नगर पालिका क्षेत्रों में पहुचायी जा रही है।

सेवा के माध्यम से ही लाॅकडाउन को सफल बनाया जा सकता है। बिना भेदभाव किए सभी को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। गुलबीर चैधरी, मनीराम बागड़ी, मेहर सिंह चीफ साहब, सतेंद्र वर्मा, कमल रोहिल्ला, लक्ष्मी प्रसाद, कपिल रोहिल्ला, नवीन प्रताप, किशन नयूली, अभिषेक शर्मा, अनुराग उपाध्याय, आदित्य उपाध्याय, पीयूष मित्तल, दीपक, सिद्धांत, डा.केपी सिंह भौरे सहित सभी कांग्रेस जन मिलकर रानीपुर क्षेत्र मे निरंतर भोजन व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *