चीनी के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 24 अगस्त। चीनी के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक व कनखल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार को याद रखना चाहिए कि जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता। कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है।

जनता को महंगाई से राहत दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से आवाज उठायी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि गरीब और महिला विरोधी भाजपा सरकार में महंगाई से आम जनता जीवन मुश्किल हो गया है। पार्षद महावीर वशिष्ठ और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चीनी के दाम बढ़ाकर पहले से ही महंगाई से परेशान जनता की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की और अब चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है। प्रदेश महासचिव मकबूल कुरैशी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि हर वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और प्रदेश कांग्रेस सचिव रविश भटीजा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हैं महंगाई ने आम आदमी की रसोई में असर डाला है तो बढ़ते चीनी के दामों ने महिलाओं का बजट हिला कर रख दिया है।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल, भोमेश श्रीकुंज, हिमांशु राजपूत, राजेंद्र भारद्वाज, उज्जवल वालिया, नितिन यादव, ओम मलिक, करन सिंह राणा, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, जतिन हाण्डा, शुभम अग्रवाल, सतीश गुजराल, आशीष प्रधान, दीपक पहाड़ी, ऋषभ वशिष्ठ, ऋषभ अरोड़ा, दिग्विजय जेपी, सुमन अग्रवाल, मधु शर्मा, आशु श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, दिनेश वालिया, कामेश्वर यादव, केशव अत्री, अमित गुप्ता, अभिषेक मिश्रा, शिवम यादव, राहुल मांझी, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, अश्वनी शर्मा, केशव, सन्नी, अंकुश, गोविंद पाण्डेय, नागेश रावत, वंश, विशाल, रोहित, विराट सिंह, मोहित अरोड़ा, नकुल माहेश्वरी, अश्वनी शर्मा, मोहित चौधरी, रितेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply