जल्द कराया जाए श्री बालाजी मंदिर घाट का निर्माण-डा.केपीएस चौहान

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 अक्टूबर। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर के संस्थापक डा.केपीएस चौहान की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शिव विहार स्थित श्री बालाजी मन्दिर घाट निर्माण कार्य का शुरू नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। डा.केपीएस चौहान ने कहा कि श्री बालाजी घाट के निर्माण हेतु काफी समय पूर्व जिला अधिकारी तथा कुम्भ मेला अधिकारी को अलग अलग-अलग पत्र भेजे गये थे।

जिला अधिकारी ने समिति द्वारा प्रेषित पत्र का संज्ञान लेते हुए कुम्भ मेला अधिकारी को 23 अप्रैल 2026 को अग्रसारित किया था। इसके बावजूद अब तक भी घाट का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द से जल्द घाट का निर्माण शुरू करने की मांग की। बैठक में आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन के समानांतर सुरक्षा दीवार का निर्माण होने तथा वार्ड में स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के लिए स्थानीय पिंकी चौधरी को सम्मानित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में अविनेश कौशिक, सतीश चौहान, छोटे लाल शर्मा, दीपक चौहान, विनीत चौहान, रामनाथ पटवारी, एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, नवीन कुमार, तुषार कौशिक, प्रशांत कुमार चौहान, संदीप बड़ोला, कार्तिक चौहान, एम.गुरु प्रसाद, एडवोकेट अखिलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply