तनवीर
हरिद्वार, 11 जुलाई। दक्ष प्रजापति महासभा उत्तराखंड के तत्वावधान में भेल सेक्टर-4 सामुदायिक केन्द्र में भगवान ब्रह्म के मानस पुत्र दक्ष प्रजापति जयन्ती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम प्रजापति ने एवं संचालन सन्दीप सिंहानिया प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में भेल प्रजापति संस्था के अध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति, भाजपा ओबीसी मोर्चे के जिला महामंत्री पवनदीप कुमार एवं सामुदायिक केंद्र के सदस्य चिरंजीवी कुमार विशेष अतिथी रहे। दक्ष प्रजापति महासभा के संयोजक सन्दीप सिंहानिया ने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के दिन दक्ष जयन्ती का आयोजन एवं दक्ष प्रजापति महासभा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा।
उन्होंने बीते माह सन्त मण्डल आश्रम में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से आंशिक कोर कमेटी का गठन किया गया है। जिसका शीघ्र विस्तार कर दक्ष प्रजापति महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। सीताराम प्रजापति ने बताया कि संगठन प्रजापति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रवीण बरदिया ने दक्ष प्रजापति की कथा एवं सनातन धर्म में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। दिनेश प्रजापति ने कहा कि महासभा द्वारा समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा में मदद के लिए नीति बनाई जानी चाहिए। पवनदीप ने कहा कि राजनीति में समाज को संगठित होकर कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र कुमार प्रजापति, भेल प्रजापति संस्था के महामंत्री रामलाल प्रजापति, प्रवीण बरदिया प्रजापति, हरपाल प्रजापति, पूरण प्रजापति, त्रिभुवन प्रजापति, गंगाप्रसाद प्रजापति, लाल सिंह प्रजापति, देवेन्द्र प्रजापति, शिवनेश गोला, रवि प्रजापति, रेखा प्रजापति, प्रकृति, चिराग प्रजापति, पिंकी प्रजापति, अर्चना प्रजापति, सुनीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।