वैश्य समाज महिला वाहिनी मध्य हरिद्वार की कार्यकारिणी घोषित

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है-डा.विशाल गर्ग
हरिद्वार, 1 नवम्बर। वैश्य समाज महिला वाहिनी मध्य हरिद्वार द्वारा करवा चौथ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला वाहिनी की नवनियुक्त अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने कार्यकारिणी की घोषणा भी की। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा करवा चौथके अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी एवं गेम्स का आयोजन भी किया गया।

अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, महामंत्री राजीव गुप्ता एवं डा.विशाल गर्ग ने समस्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज के विकास एवं तरक्की में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि महिलाएं परिवार बनाती हैं, परिवार घर बनाता है, घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। महिलाओं की क्षमता को नजरअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। संरक्षक अरूणा बंसल एवं नरेश रानी गर्ग ने करवा चैथ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थी को करवा चैथ का व्रत रखा जाता है, जिसमें पति की दीर्घायु और मंगल कामना की जाती है।

उन्होने कहा कि हिन्दु महिलाओं के लिए इस पर्व का जीवन में विशेष महत्व है। यह पर्व रिश्तों को मजबूत बनाने वाला पर्व है। महिला वाहिनी की अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने महिलाओं से एकजुटता के साथ समाज में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि महिला वाहिनी में सदस्यों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जायेगा तथा महिला वाहिनी समय समय पर सामाजिक गतिविधियां संचालित करेगी। महिला वाहिनी के विस्तार में संरक्षक पद पर अरूणा बंसल, नरेश रानी गर्ग, वंदना गुप्ता, मीरा जैन एवं प्रीति गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर अलका अग्रवाल, वर्षा गुप्ता एवं अलका अग्रवाल, महामंत्री पद पर प्रीति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर आंचल अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर आयूषि अग्रवाल एवं रागिनी अग्रवाल, प्रचार मंत्री पद पर अर्चना, मीडिया प्रभारी पद पर पूर्णिमा अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य गौरी गर्ग, प्रतिमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल एवं जूली अग्रवाल को मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *