वरिष्ठ नागरिक संगठनों की सामूहिक बैठक बुलाने की मांग की

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 26 नवम्बर। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंपकर सभी वरिष्ठ नागरिक संगठनों की बैठक बुलाने की मांग की है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने बताया कि हरिद्वार मंें वरिष्ठ नागरिकों के कई संगठन सक्रिय हैं, जो अपने अपने स्तर पर वरिष्ठजनो की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हैं।

जिलाधिकारी को सभी संगठनों के अध्यक्ष व सचिव के फोन नंबर सहित सूची देकर सामूहिक बैठक बुलाने की मांग की गयी है। जिससे बुजुर्गो की समस्याओं के समाधान में तेजी आ सके। चौधरी चरण सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी ने दिसम्बर में बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में चौधरी चरण सिंह, विद्यासागर गुप्ता, सागर सिंह, संतराम सिंह आदि शामिल रहे।