संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे डा.चिन्मय पंडया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 नवम्बर। जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा अजरबैजान की राजधानी बाकू में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा.चिन्मय पंडया भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हाल ही में डा.पंड्या ने भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित नदी संरक्षण शिखर सम्मेलन, राष्ट्रीय नदी संगम, भारत जल सप्ताह जैसे कई महत्वपूर्ण आयोजनों में पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को गायत्री परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर पुरजोर तरीके से उठाया था। डा.पंड्या के नेतृत्व देसंविवि में हरित ऊर्जा, नदी संरक्षण और सतत विकास जैसे विभिन्न कार्यक्रम संचालित हैं। जो पर्यावरण संबंधी शोध के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *