तनवीर
हरिद्वार, 5 नवंबर। कनखल में हुई चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति बैठक में सर्वसम्मति से जेपी बड़ोनी को संगठन का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता व भीमसेन रावत के संचालन में हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक स्वर्गीय जेपी पांडे ने राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं व उनकी आवाज को उठाने के लिए खड़ा किया गया संगठन आज विशाल वृक्ष बन चुका है।
राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे पूरे राज्य के लोग समिति से जुड़ रहे हैं। महामंत्री आरएस मनराल ने कहा कि जेपी बड़ोनी जैस कर्मठ कार्यकर्ता को संगठन के जिला अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने से संगठन और मजबूत होगा तथा राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जेपी बडोनी ने कहा कि सभी को साथ लेकर राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य हित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में सहयोग करने वाली मात्र शक्ति का भी सहयोग लिया जाएगा।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रामदेव मौर्य ने कहा कि संगठन को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। आंदोलनकारी अफजल अल्वी ने कहा कि तन मन धन से संगठन की मजबूती के लिए सहयोग करेंगे। इस दौरान यशोदा भट्ट, साधना नवानी, राजेंद्र सिंह रावत, रामदेव मोर्य, चैधरी अफजल अल्वी, सुरेंद्र सिंह सैनी, आरएस नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, उषा भट्ट, विष्णु दत्त सेमवाल, राम प्रसाद जखमोला, नत्थी लाल जुयाल, बलबीर सिंह नेगी, कुंवर सिंह बिष्ट, राजेश गुप्ता, विद्यांचल, नरेंद्र सिंह गुसाईं, विनोद सिंह नेगी, जगदीश सिंह खड़ायत, आनंद सिंह रावत, रामदत्त नैनवाल, सूर्यकांत भट्ट, कमला डोढियाल, कांति बुडाकोटी, आनंद सिंह नेगी, धर्मपाल भारती, केशव दत्त सेमवाल, रविंद्र भट्ट, भीमसेन रावत, सतीश जैन, माहेश्वरी देवी बिष्ट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।