आयुष चिक्तिसा का ही अभिन्न अंग है इलेक्ट्रोहोम्योपैथी-मदन कौशिक
हरिद्वार, 25 मई। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। देहरादून में आयोजित स्थापना दिवस का शुभारम्भ आयुष मंत्री मदन कौशिक, इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा.वीएल अलखनिया, प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान, आसाम प्रदेश अध्यक्ष डा.कबिता शर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डा.निलेश थावडे, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डा.डीएस नेगी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा. एसके गुर्जर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि इलेक्ट्रोहोम्योपैथी आयुष चिकित्सा का ही अभिन्न अंग है। प्राकृतिक चिकित्सा इलेक्ट्रोहोम्योपैथी शरीर को रोगमुक्त व संतुलित बनाती है। इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से ही स्वस्थ जीवन सम्भव है। मदन कौशिक ने कहा कि वे 1989 से इलेक्ट्रोहोम्योपैथी से परिचित हैं। इएमए एक विशालकाय वट वृक्ष है जो पूरे देश के चिकित्सको का एक विशाल संगठन है।
समारोह में आयुष मंत्री मदन कौशिक ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों डा.कबिता शर्मा शिवसागर आसाम को प्रेस्टिज रिकग्निशन अवार्ड, डा.निलेश थावडे रायपुर छत्तीसगढ़ को अवार्ड ऑफ ऑनर, डा.अशोक कुशवाहा ऋषिकेश को पृथम पुरस्कार, डा.चांद उस्मान हरिद्वार को द्वितीय पुरस्कार, डा.सुरेन्द्र कुमार सहारनपुर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा देहरादून के डा. सचेष्ट मुखर्जी तथा डा.अर्चना शर्मा को इएमए की आजीवन सदस्यता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने इएमए की ओर से मदन कौशिक को अवार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया तथा राष्ट्रीय महासचिव डा.एनएस टाकुली ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष डा.मुकेश चौहान ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा.ऋचा आर्य ने किया।


