लोकजन शक्ति पार्टी पदाधिकारियों ने बनायी चुनावी रणनीति

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 23 नवंबर। लोकजन शक्ति पार्टी की रोड़ धर्मशाला में आयोजित समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पार्टी के संस्थापक व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिला अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद मांझी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित केदारनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश भर से आए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर चुनावी रणनीति तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान सुशील मिश्रा को ज्वालापुर विधानसभा अध्यक्ष, उमेश को जिला उपाध्यक्ष, विनोद चैधरी को खानपुर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में संजीत चैधरी, विजय, सोनू अंसारी, प्रवीन, संजय त्यागी, ताजुब इदरीस, सुनील मिश्रा, नरसिंह, नाजिम साबरी आदि सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो नं.9-बैठक करते लोकजन शक्ति पार्टी कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *