खाली सडको के किनारे वाहनो से पटे बने विवाद का केन्द्र

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 नवम्बर। खाली सडको पर वाहन खडे करने वालो का कब्जा जारी है। चौपहिया वाहन स्वामी खाली सडको पर अपने वाहनो को अनाधिकृत रूप से पार्क कर रहे है। सडको के किनारे पर दर्जनो वाहन खडे करने से यातायात पर प्रतिकुल असर पड रहा है। आये दिन लोगो की नोकझोक वाहन खडे करने को लेकर होना आम बात हो रही है। निजी वाहनो की बढती संख्या और पार्किग स्थल ना होना ज्वालापुर उपनगरी एंव हरिद्वार की सडको की सबसे बडी समस्या बनती जा रही है।

खाली सडके वाहन पार्किग के रूप मे इस्तेमाल किये जाने के चक्कर मे आये दिन ऐसे स्थल विवाद का केन्द्र बनते जा रहे है। कुछ वाहन स्वामी खाली सडको पर जबरदस्ती घंटो के हिसाब से अपने वाहनो को सडको के किनारे लगा जाते है। चंदाचार्य चौक, भगत सिंह चौक, सिटी हॉस्पिटल, पुराना रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, कटहरा बाजार, चौक बाजार, झंडा चौक, जुमा मस्जिद आदि इलाकों में अनाधिकृत रूप से दर्जनो चौपहिया वाहन घंटो के हिसाब से सड़कों पर खडे रहते है।

कुछ वाहन चालक तो खाली सडको के किनारो को वाहनो की पार्किंग स्थल के रूप मे इस्तेमाल कर रहे है। सामान को लाने ले जानी की बुकिंग सडकों के किनारो से ही संचालित की जा रही है। पुलिस प्रषासन का ध्यान इस ओर नही जा रहा है। सडको के यातायात को सुचारू रूप प्रदान करने मे जुटी सीपीयू पुलिस भी ऐसे वाहन चालको व वाहान स्वामियो पर कोई कार्यवाही नही कर रहीे है। अनाधिकृत रूप से वाहन सडको पर खडे करने वालो की संख्या बढती ही जा रही है।

सडको के किनारो पर लगाये जा रहे वाहनो से व्यापारी भी तंग आ चुके है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। गौरतलब यह भी है कि धर्मनगरी मे वाहन पार्किग स्थल ना होना सबसे बडी समस्या बनता जा रहा है। जनप्रतिनिधियो को वाहन पार्किग स्थल ना होने की परेषानियो के हल तलाषने होगे वरना कभी भी बडा विवाद उत्पन्न हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *