किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


बदले की भावना से काम कर रही है पंजाब सरकार-इरशाद अली
हरिद्वार, 30 सितम्बर। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आज किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष इरशाद अली व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फंूका। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इरशाद अली व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि पंजाब सरकार बदले की भावना से कम कर रही है। जिसका जवाब जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।

इरशाद अली ने कहा कि किसान सरकार के दबाव में नही आने वाले पंजाब के विधायक के साथ गलत हो रहा है। पंजाब की जनता सब जानती है। बदले की भावना से सरकार काम कर रही है। सच्चाई सभी को पता है। पंजाब की जनता चुनाव मे सबक सिखाने का काम करेगी। पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि सन 2015 के केस को फिर से पुनर्जीवित कर सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया गया है। इसके विरोध में पूरे देश के में किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है।

पंजाब सरकार को जल्द ही अपने गलत निर्णय का एहसास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है और बदले की भावना से काम कर रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पंजाब में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लूटपाट की घटनाएं पंजाब में आम बात हो गई है। किसान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दीपक, राजू, सोनू लाल व जिला किसान कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि भागवत मान सरकार में पंजाब सुरक्षित नहीं हैं।

प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में रकित वालिया, इरशाद अली, महानगर अध्यक्ष सोनू लाल, ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, अनिल भास्कर, हरद्वारी लाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कश्यप, राजेंद्र त्रिपाठी, समर्थ अग्रवाल, विमला पांडे, लुकमान, इसरार अली, मुकर्रम अली, जहीर, प्रदीप यादव, शुभम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आकाश बिरला, विमल सैनी, मुकेश विश्नोई, दिनेश वालिया, उदयवीर चैहान, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी, वीपी सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *