तनवीर
हरिद्वार, 20 मार्च। कांग्रेस नेता पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया व कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में वार्ड 30 बैरागी कैंप से आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी रहे देवराज सैनी उर्फ देवा अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने सभी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में रवि राज सिंह, विजय, सन्नी, संजय, शिवम, छोटू, विमल, संजय रावत, मिथुन, गुलशन शर्मा, अजीत, सौरभ, राकेश, अमन, राजू, गौरव, प्रमोद, महेश राजेंद्र आदि शामिल हैं।
कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह व पूर्व राज्य मंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की सरकार से आम आदमी त्रस्त है और जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि धामी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और गरीब आदमी की कहीं सुनवाई नहीं हो पा रही है।
भाजपा सरकार मस्त है और जनता त्रस्त है। पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया व मनोज सैनी ने कहा कि बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई से जनता त्रस्त है और घर चलाने में आम आदमी को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अपराधियों का बोलबाला है। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व विकास चंद्रा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश वासियों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है जिससे गैस की कालाबाजारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और सरकार जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है।
रवीश भटीजा व शुभम अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर संजय सैनी, संजय आनंद, पार्षद सुनील कुमार, वसीम सलमानी, आशु भारद्वाज, विकास चौधरी, सुंदर मनवाल, निशा शर्मा, विनोद कश्यप, सुरेंद्र ठाकुर, दिनेश कुमार, दिनेश नेगी, हरद्वारी लाल, राहुल चौधरी, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, समर्थ अग्रवाल, अनिल ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


