सुनील शर्मा डिम्पी बने शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

Business Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

संगठित होकर ही व्यापारी करा सकते हैं समस्याओं का समाधान-राजीव शर्मा

हरिद्वार, 28 जून। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल कार्यकारिणी का पुर्नगठन करते हुए सुनील शर्मा डिम्पी अध्यक्ष, शिव नरेश शर्मा, अवधेश, संदीप, अनिल रावत, तनुज अग्रवाल उपाध्यक्ष बनाए गए। राजीव चौहान, देवेंद्र चौहान, जान मोहम्मद अंसारी, अमित भट्ट, रतीभान सैनी, रामराज चौहान महामंत्री, विनोद शर्मा, अजय अरोड़ा प्रदीप कुमार, आशीष रस्तोगी, महेश चौहान, राकेश शर्मा, विकास बाली सचिव, इन्द्रजीत सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए। समीर विश्वकर्मा, मनोज चौहान, विजय चौधरी, अमरदीप, चंद्रशेखर, राव जुनेद, जौहर, तारिक जमाल, नवीन भट्ट को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।

अमित चांदना, प्रभात तिवारी मीडिया प्रभारी, अमित चांदना, प्रभात तिवारी सहमीडिया प्रभारी व  मोहित शर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। सामुदायिक केंद्र फेज 3 शिवालिक नगर में नवगठित कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, जिला उपाध्यक्ष डा.नीरज सिंघल, तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक, हरिद्वार शहर अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, हरिद्वार शहर महामंत्री प्रदीप कालरा व उपाध्यक्ष सतेंद्र झा ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा ने व्यापारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठित होकर ही व्यापारियों की समस्याओं का निदान किया जा सकता है।

एकता के बल पर ही व्यापारी अपनी समस्याओं का निदान करा सकते हैं। उन्होंन कहा कि व्यापारी जनसेवा के माध्यम से अपने संगठन की पहचान को बनाता है। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर व्यापार मण्डल समय समय पर व्यापारियों के हितों में अपना योगदान देता चला आ रहा है। नगर पालिका के जनहित के मुद्दों को समय समय पर शासन प्रशासन को अवगत कराकर हल करने का प्रयास व्यापारियों का रहता है। जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी व जिला महामंत्री संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।

समस्याओं के निस्तारण को लेकर एकता का परिचय व्यापारियों को देना होगा। उन्होंने शिवालिक नगर के व्यापारियों को शुभकामनाएं दी। जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई व तहसील अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। संगठन की ओर से सभी व्यापारियों को एक प्लेटफार्म पर लाकर व्यापारी एकता को मजबूत बनाया जा रहा है। शिवालिक नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा डिम्पी ने कहा कि जो जिम्मेदारी व्यापारियों द्वारा उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करतें हुए व्यापारियों के हितों में कार्य करेंगे। व्यापारी समय समय पर शासन प्रशासन के माध्यम से व्यापारियों की समस्याओं को रखता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में नगर पालिका प्रशासन को भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर मनदीप सिंह बग्गा, संदीप भार्गव, आशीष पवार, संदीप शुक्ला, नरेश पाल, राजीव कुमार, आशीष पाठक, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, नितिन गोयल, अनुज, अरविन्द गुप्ता, पवन, शैलेंद्र चैधरी, कोशल, हेम वोरा, मनोज शर्मा, अरविन्द राणा, मोहित भारद्वाज, अंकित, रियासत, अरविन्द चौधरी, ब्रजेश वर्मा, राकेश जाटव, पारस रस्तोगी, सतेंद्र आदि व्यापारी मौजूद रहे। बधाई देने वालों में संदीप शर्मा, विक्की अडवाणी, धमेंन्द्र विश्नोई, सुनील गुलाटी, संजय त्रिवाल, गगन नामदेव, आदित्य झा, विशाल गोस्वामी, राकेश खन्ना, विक्की तनेजा, मोहित ढींगड़ा, प्रमोद अरोड़ा, शिवम आदि व्यापारी नेता शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *