पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने किया शहरी विकास मंत्री का स्वागत

Haridwar News
Spread the love


अखाड़ों और पार्किंग के समीप वेंडिंग जोन तथा पुराने बिजली घर के स्थान पर पुल बनाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
हरिद्वार, 22 अप्रैल। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कुंभ मेला कार्यो की समीक्षा करने हरिद्वार आए शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैड़ा का अंग वस्त्र प्रदान कर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कुशा घाट मार्ग स्थित पुराने 15 नंबर बिजली घर के स्थान पर नए पुल के निर्माण कराने और कुंभ मेले के दौरान सभी पार्किंग के नजदीक वेंडिंग जोन बनाए जाने की मांग की गयी है। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष एवं लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराने 15 नंबर बिजली घर के खाली स्थान पर नए पुल का निर्माण किया जाए

साथ ही कुंभ मेले के दौरान सभी अखाड़ों वह पार्किंग के नजदीक वेंडिंग जोन बनाकर उसमें लघु व्यापारियों को कारोबार की अनुमति दी जाए। संजय चोपड़ा ने मनसा देवी पैदल सीढ़ी मार्ग को खोलने तथा लघु व्यापारियों को कारोबार की अनुमति दिए जाने की मांग भी की। संजय चोपड़ा ने बताया कि शहरी विकास मंत्री ने उनके द्वारा दिए गए प्रस्ताव को आगामी योजना में सम्मिलित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। स्वागत करने वालों में राजकुमार, नीतीश अग्रवाल, फूल सिंह, सुनील कुकरेती, अनिल कुमार, दीपक कुमार, कपिल, नितिन, ओमप्रकाश, रामसिंह, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply