तनवीर
हरिद्वार, 15 सितम्बर। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मायापुर स्थित यूनियन भवन में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दर्जनों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लता जोशी ने कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस की वेबसाइट का उद्घाटन और महिला कांग्रेस के ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। लता जोशी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है।
हरिद्वार ही नहीं देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ घट रही जघन्य घटनाओं पर भाजपा सरकार घटिया राजनीति कर रही है। भाजपा नेताओं को भाजपा शासित राज्यों में रेप की घटनाएं दिखाई नहीं देती। जबकि विपक्षी राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर उन्हे चिंता होती है। उन्होंने कहा कि जनता देख रही है की भाजपा कैसे अपराधियों को संरक्षण देती है। राज्य महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा रेप, भ्रष्टाचार, घोटालेबाजों की शरण स्थली बन गई है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि रेप के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक महीने के अंदर सजा दिलायी जाए। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ समान काम के साथ समान वेतन दिया जाए। महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू दिवेदी ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही जघन्य घटनाओं से महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। साध्वी मौली ने कहा कि सनातन में शक्ति का विशेष महत्व है।
सनातन न आदि है और न अंत है। इसलिए सनातन को न कोई खतरा था, न कोई खतरा है। इस दौरान सुमन अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, पार्वती नेगी, सरोजनी नेगी, चंपा रानी, सुमन तनेजा, सईदा, तब्बसुम, नईमा, नेहा लोहनी, सरस्वती राघव, शशि मनचंदा, शालिनी नगरकोटी, प्रेमा बिष्ट, बीना जाटव, दीपिका लोहेरे, सुमित्रा, सुनीता, दीपिका गुप्ता, कमलेश शर्मा, कमलेश भारद्वाज, वेद रानी, सुनीता चंचलानी, शाहजहां मुमताज, अंजू रानी वालिया, सरिता, सुनीता भारद्वाज आदि सहित सैकड़ों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।