तनवीर
हरिद्वार 21 अक्टूबर। तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रख्यात समाजसेवी परमार्थिक संस्था नरसिंह भवन ट्रस्ट अपर रोड हरिद्वार के तत्वाधान में 22 अक्टूबर को नरसिंह भवन प्रांगण में स्वर्गीय मीनाक्षी की स्मृति में भूमानंद अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएग। नरसिंह भवन धर्मशाला के संचालक राजेंद्र नारायण राय ने जानकारी देते बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय दृष्टिहीनता कार्यक्रम के अंतर्गत भूमानंद अस्पताल से नेत्र चिकित्सकों की टीम लोगों के नेत्रों की जांच करेगी और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन के पश्चात उन्हें दवाइयां और चश्मे भी निःशुल्क वितरित किए जाएंगे।
विशाल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की संयोजक रेनू राय ने बताया कि शिविर में ऋषिकुल आयुर्वैदिक कॉलेज चिकित्सालय के डॉक्टर लोगों के स्वास्थ्य की जांच के पश्चात रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित करेंगे। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ शिविर मे आने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें परामर्श और दवाइयां वितरित करेंगी। उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर को आयोजित होने वाला 14वां शिविर प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक नरसिंह भवन के प्रांगण में ही आयोजित किया जाएगा।


