तनवीर
हरिद्वार, 5 मई। रानीपुर चैक बाजार मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष आशुतोष दत्त चक्रपाणी के नेतृत्व में राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर पश्चिम बंगाल में भाजप कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए संवैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेेट के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करने के बाद आशुतोष चक्रपाणी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर हमले कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं की हत्या भी हो चुकी है। पार्टी कार्यालयों पर हमले कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात किया जा रहा है।
आशुतोष दत्त चक्रपाणी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की नाक के नीचे तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की सुरक्षा के प्रति उदासीन बनी हुई है। जो कि बेहद निंदनीय है। मंडल महामंत्री प्रिंस लोहट ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार से बौखलाए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता खुलेआम गुण्डागर्दी पर उतर आए है।
सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं की गुण्डागर्दी को रोकने के लिए राष्ट्रपति को कड़े कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में ुवा मोर्चा अध्यक्ष अभिनव चैहान, विपिनी सैनी, हिमांशु वर्मा, मनोज शर्मा, आनन्द सिंह नेगी, शशिकांत वशिष्ठ, आकाश कुमार, नंद किशोर शर्मा, पूनम चैहान आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।