तनवीर
हरिद्वार, 14 मई। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन फ्री दी जायेगी।
डा.चौहान ने बताया कि चिकित्सा शिविर का उदघाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान करेंगे। इस दौरान डा.आदेश शर्मा, डा.सुनील कुमार अग्रवाल, डा.संजय मेहता, डा.मनोज पंवार, डा.अमरपाल अग्रवाल, डा.नीलम भारती, डा.ऋचा आर्य, डा.लक्ष्मी कुशवाहा, डा.अशोक कुमार, डा.चांद उस्मान अंसारी, डा.हरबंस सिंह, डा.एमटी अंसारी, डा.बी.बी. कुमार आदि मौजूद रहे।


