एसडीआईएमटी में किया फ्रेशर पार्टी का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 1 अक्टूबर। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलोजी द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, पंकज चौधरी, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार, एंेवत कुमार तथा अध्यापकों ने दपी प्रज्वलित कर किया। संस्थान की डायरेक्टर डा.जयलक्ष्मी ने बताया कि द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।

उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन एक दूसरे को समझने एवं उनके टेलेंट को जानने का सशक्त माध्यम होता है। इससे सिनियर्स के साथ संस्थान को भी नये विद्यार्थियों की प्रतिभाओं का पता चलता है एवं उसको और किस प्रकार से निखारा जाये इस और फोकस करने में मदद मिलती है। कार्यक्रम की एंकरिंग अफज़ल एवं सृष्टि ने की तथा वॉलिंटियर्स मे तरंगप्रीत, शिवांशु, अनिक, प्रद्धुमन, शालीनि एवं सिद्धार्थ शामिल रहे। यशप्रीत सिंह बीबीए प्रथम वर्ष मिस्टर फ्रेशर एवं दिव्या बीसीए प्रथम वर्ष मिस फ्रेशर चुने गये।

रिया बीबीए प्रथम वर्ष मिस पर्सनेल्टी एवं रिया एमबीए प्रथम वर्ष मिस कॉंन्फिडेंट एवं अंकुश पोलिटेक्निक प्रथम वर्ष मिस्टर कॉंफिडेंट चुने गए। इस अवसर पर वैशाली चौहान, मेघा, मल्लीका, दीपांशी धीमान, धरणीधर वाग्ले, उमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह रावत, अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply