लावारिस शव को मित्र पुलिस ने किया सुपुर्द-ए-खाक, जनाजे को कंधा भी दिया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार:-मित्र पुलिस की छवि मे चार चांद लगाते हुए मित्र पुलिस किसी भी फर्ज से पीछे नहीं हट रही है। कठिन कावड़ यात्रा में ड्यूटी निभाने के साथ-साथ खाकी में इंसान की भूमिका को निभा रही है। कोतवाली ज्वालापुर के क्षेत्र में मुस्लिम युवक का शव मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मित्र पुलिस ने मुस्लिम धर्म अनुसार शव को दफनाया। बाकायदा जनाजे को पुलिस द्वारा ही कंधा दिया गया। मित्र पुलिस की छवि को खाकी में इंसान कहावत को दोहराते हुए पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाया।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गुरु नानक ढाबा रानीपुर झाल के पास से अज्ञात शव मिला था। जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष थी। पंचनामा में युवक के मुस्लिम धर्म से संबंधित होने की पुष्टि हुई थी। मृतक युवक की पहचान एवं परिजनों की तलाश के प्रयास किए गए ,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। नियमों के अनुसार प्रतीक्षा अवधि समाप्त होने के पश्चात मृतक का अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति रिवाज से सुभाष नगर स्थित कब्रिस्तान में किया गया। जहां मृतक को सुपुर्द ए खाक किया गया। पुलिस कर्मियों द्वारा जनाजे को कंधा देकर अपने फर्ज को निभाया। पुलिस के इस काम की सराहना सब जगह की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *