स्विफ्ट कार में लदी मिली शराब की पेटियां

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 जुलाई। थाना कनखल पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार से देशी शराब की 16 पेटी बरामद की है। इस दौरान कार चालक फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। कांवड़ मेले में वाहन चेकिंग के दौरान थाना कनखल की पुलिस टीम ने बाईपास पर सहगल पेट्रोल पंप के पास एक स्विफ्ट कार को रोका तो पुलिस को देखकर चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें देशी शराब की 16 पेटियां लदी मिली। पुलिस ने बरामद शराब और कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई कमलकांत रतूड़ी, हेड कांस्टेबल नितिन ठाकुर, हेड कांस्टेबल सूरजपाल, कांस्टेबल महावीर शामिल रहे।