बिजली चोरी करने पर 5 माह की कैद

Crime
Spread the love

तनवीर

बिजली चोरी करना एक उपभोक्ता को भारी पड़ गया है। सिडकुल के रावली महदूद निवासी बालेंद्र द्वारा अवैध तरीके से घर की बिजली की आपूर्ति कटिया डालकर आपूर्ति लेना बिजली विभाग की छापेमारी के दौरान चोरी पकड़ी गई थी। बालेंद्र के खिलाफ विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया था।

4 सितंबर 2019 में अवर अभियंता कंवर सिंह ने छापेमारी में बिजली चोरी पकड़ी थी। उपभोक्ता बालेंद्र के ऊपर 1 वर्ष का भुगतान भी बकाया चल रहा था। न्यायालय द्वारा बालेंद्र को बिजली चोरी का दोषी मानते हुए 5 माह के कैद की सजा सुनाई गई है।