गोष्ठी के माध्यम से संत समाज ने किया गौसंरक्षण का आह्वान

Dharm
Spread the love

अमरीश


गाय हमारी आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है-स्वामी दत्त शरणानंद
हरिद्वार, 23 अप्रैल। वेदलक्षणा गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा संस्थान के तत्वावधान में गोवंश संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें देश भर से दिग्गज संतों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध मानस मर्मज्ञ स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने की। गोष्ठी में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत स्वामी रामदेव महाराज शास्त्री वेदांताचार्य, गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुन पुरी, महामंडलेश्वर गीता के मर्मज्ञ विद्वान स्वामी विज्ञानानंद महाराज, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि, महामंडलेश्वर स्वामी वीरेंद्र आनंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र नंद महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, महंत स्वामी रविंद्रानंद महाराज समेत कई संत उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक गोऋषि स्वामी दत्त शरणानंद महाराज ने कहा कि गोष्ठी के आयोजन के माध्यम से पूरे भारत में गौ संरक्षण और गोवंश को बढ़ावा देने का मुख्य लक्ष्य है। संस्थान गोवंश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंचगव्य से कोरोना महामारी का समूल नाश हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में जिस तरह गौवंश समाप्त हो रहा है, वह दुखदाई है। भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां गाय को माता के रूप में पूजा जाता है।

गाय हमारी आर्थिक, सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की बात कही और संस्थान द्वारा इस दिशा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। महंत स्वामी रविंद्रानंद महाराज ने कहा कि संस्था के द्वारा गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए महत्वपूर्ण कार्य पूरे भारतवर्ष में किया जा रहा है। जिसका संत समाज हृदय से स्वागत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *