पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया युवा कांग्रेस के जल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

Dharm
Spread the love

तनवीर

केंद्र सरकार कर रही सभी धर्मो का अपमान-हरीश रावत

हरिद्वार, 14 जुलाई। युवा कांग्रेस के गंगा जल वितरण कार्यक्रम का उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कुमांऊ ओर गढ़वाल के प्रतिनिधियों को गंगाजल के पैकेट देकर रवाना किया तथा जिला हरिद्वार के युवा पदाधिकारियों को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओर दिल्ली के लिए गंगाजल के पैकेट सौंपे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज ईश्वर की आराधना का समय है। केन्द्र सरकार द्वारा सभी धर्मो का अपमान किया जा रहा है ओर प्रधानमंत्री सत्ता के नशे में चूर है।

रावत ने कहा कि भगवान शिव का अपमान पिछले वर्ष केन्द्र सरकार ने बाबा अमरनाथ की यात्रा को रोक कर किया। उससे पहले बनारस में मंदिरों की क्षति वर्तमान केन्द्र सरकार के द्वारा करवाई गई। युवा कांग्रेस का यह कार्य वर्तमान समय की आश्यकताओं के अनुरूप है। भगवान भोलेनाथ व मां गंगा विश्व का कल्याण करे। युवा कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी कृष्ण कतरोड द्वारा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सूमित्तर भुल्लर ओर जिला अध्यक्ष रवि बहादुर को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विश्व कल्याण ओर भारत की खुशहाली के लिए सोचने वाला कांग्रेस एकमात्र राजनीतिक दल है। जिसे बीजेपी समाप्त करना चाहती है।

लेकिन बुराई कभी भी अच्छाई ओर सच्चाई को खत्म नहीं कर पाई। प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने कहा कि संगठन के युवा साथी सुमित भाटिया की सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने की कल्पना को युवा कांग्रेस ने स्वीकार करते हुए उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली में गंगाजल भेज कर विश्व कल्याण की कामना की। सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि बीजेपी ओर आरएसएस ने देश को बर्बादी की तरफ झांेक दिया है। 

प्रदेश कांग्रेस के सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि युवा कांग्रेस बीजेपी की सरकार का कच्चा चिठ्ठा खोलने का काम कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ साथी भी उनके साथ है। भास्कर ने कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद से वह खुद को भगवान समझ बैठे है तथा सभी धर्मो के आराध्य देवो का निरंतर अपमान किया जा रहा है। जिसे पिछले 3-4 साल से जनता भोग रही है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि युवा कांग्रेस जनहित व देश कल्याण की सोच के साथ कार्य कर रही है ओर करती रहेगी। रवि बहादुर ने कहा कि कांग्रेस को स्थापित करना ही युवा कांग्रेस का उद्देश्य है।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री किरणपाल वाल्मीकि, पुरुषोत्तम शर्मा, भेल मजदूर नेता व प्रदेश सचिव राजबीर सिंह, युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी सुमित खन्ना, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे, सुनीता सिंह, दीपक जखमोला, रवीश भटीजा, जिला पंचायत सदस्य राव आफाक, मकबूल कुरैशी, अरविंद शर्मा, अमन शर्मा, सुंदर मनवाल, मीनू बिष्ट, नीलम, कैस खुराना, सुमित भाटिया, लक्की महाजन, मनीष कर्णवाल, अमनप्रीत सिंह, कार्तिक शर्मा, नसीर गौड़, आशीष भारद्वाज, हरद्वारी लाल, मन्नू विशाल, शिवम् गिरी, जितेन्द्र सिंह, नीरव साहू, नवीन सेंस, अरुण राघव, संतोष चैहान, विशाल राठौर, विकास चन्द्र, रजत जैन, शिवम् खुराना, आकाश भाटी, शाहनवाज कुरैशी, विनिष डबराल, सरिता अग्रवाल सहित अनेकों युवा उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *