पूर्ण भव्यता के साथ दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-स्वामी अरूण गिरी

Dharm
Spread the love


कुंभ मेले में श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म के साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक करेगा आह्वान अखाड़ा
हरिद्वार, 16 मार्च। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले को विशाल स्तर पर दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराने का अखाड़ा परिषद का निर्णय सराहनीय है। अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व में पूर्ण भव्यता के साथ दिव्य स्वरूप में संपन्न होगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान आह्वान अखाड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करेगा।

कुंभ मेले में आने वाले अखाड़े के अनुयायियों और अन्य श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए एक लाख पौधे भेंट किए जाएंगे। साथ ही कुंभ मेला क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार संत आपस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। उससे समाज में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है। संतो को एक दूसरे पर आरोप लगाने के बजाए आपसी विवादों को आपस में बातचीत कर सुलझाना चाहिए और एकजुट होकर सनातन को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से अनुरोध किया कि सनातन को बचाने के लिए सभी संतों को एकजुट करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *