Haridwar news राज्य व्यापार मंडल ने किया कॉरिडोर, मास्टर प्लाऩ, बस अड्डा व जहान्वी मार्केट शिफ्ट किए जाने के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


तोड़फोड़ ओर विस्थापन किए जाने पर चुप नहीं बैंठेंगे व्यापारी-राजेंद्र चौटाला
हरिद्वार, 16 सितम्बर। कॉरिडोर, मास्टर प्लान के नाम पर तोड़फोड,़ बस अड्डा व जहान्वी मार्केट शिफ्ट किए जाने के विरोध में राज्य व्यापार मंडल ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र चौटाला ने कहा कि पिछले दो तीन वर्षाे से शासन प्रशासन ने व्यापारियों में भय का माहौल बना दिया है। व्यापारी डरे हुए हैं कि ना जाने कब प्रशासन उन्हें बेरोजगार कर देगा। राजेंद्र चौटाला ने कहा कि किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ या विस्थापन होने पर अब व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। यदि शासन प्रशासन ने अपनी नीति स्पष्ट नहीं की तों व्यापारी आने वाले सावन मेले एवं कुम्भ मेले में प्रशासन को सहयोग नहीं देंगे।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि विकास के नाम पर विनाश नहीं होने दिया जाएगा। व्यापारियों कई वर्षाे तक मेहनत कर अपना व्यापार स्थापित करता है। जिससे उसका परिवार चलता है। दूसरी और शासन के जिम्मेदार अधिकारी चंद मिनटों में उसे उजाड़ने की योजना बना देते है। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी हरकी पैड़ी क्षेत्र में व्यापार कर रहा है। वह पर्यटक विहीन अन्य स्थान पर व्यापार कैसे करेंगा। पर्यटन विहीन स्थान पर व्यापारी किसी भी कीमत पर शिफ्ट नहीं होंगे। शासन प्रशासन को व्यापारियों की पीड़ा समझनीं चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रजापति व प्रदेश महामंत्री अतुल गोसांई ने कहा कि सरकार व्यापारियों को उजाड़ने का षड्यंत्र कर रही है।

मूल निवासियों को उजाड़ा जा रहा है और मेला लैंड पर बाहरी क्षेत्रों से आये लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। अगर अभी भी सरकार नहीं जागी तों हरिद्वार से पुरे प्रदेश में निर्णायक आंदोलन होगा। प्रदेश सयुंक्त महामंत्री दीपक गौनियाल व युवा जिलाध्यक्ष विशाल गोस्वामी ने कहा कि हरकी पौड़ी से अभी बस स्टैंड की दूरी 2किलोमीटर है। बस स्टैंड को जगजीतपुर शिफ्ट करने दूरी 10 किलोमीटर हो जाएगी। जोकि स्थानीय जनता व श्रद्धालुओं के साथ अन्याय है।

प्रदेश प्रचार सचिव गोकुल सिंह रावत व महानगर अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा कि यदि मेला प्रशासन व जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान योजना में बदलाव नहीं किया तो व्यापारी और जोरदार तरीके से विरोध करेंगे। उक्रांद नेता मोहन सिंह असवाल ने कहा कि यदि जल्द व्यापारियों की समस्या का संज्ञान नहीं लिया गया तों यूकेडी व्यापारियों के साथ मिलकर देहरादून सचिवालय कूच करेगा।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष भागवत अग्रवाल, तेजप्रकाश साहू, चंद्रशेखर गोस्वामी, प्रदेश सचिव जसवंत बिष्ट, प्रदेश सचिव राजकांड पाल, हरकी पैड़ी शाखा अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नितिन शर्मा, गोकुल सिंह रावत, कनखल इकाई महामंत्री दिनेश कालरा, सोनल गर्ग, मधुर अरोड़ा, विनोद राठौर अध्यक्ष जमालपुर व्यापार मण्डल, बाबूलाल अध्यक्ष रावली महदूद व्यापार मण्डल, सागर प्रजापति, नितिन शर्मा, सौरभ अरोड़ा, रवि जैन, राकेश बिष्ट, रिक्की अरोड़ा, रवि शर्मा, नरेश चंनयाना, मनोज विश्नोई, डा.विष्णु दत्त वर्मा, मास्टर मुन्ना लाल, मोनू शर्मा, विकास शर्मा, विक्की अरोड़ा, नितीश मल्होत्रा, निखिल राजपाल, प्रदीप अग्रवाल, दीपक सिंघल, राजेश सिंघल, देव चौटाला, सागर बेनीवाल, पंकज सिंघल, मोनू शर्मा, राकेश बिष्ट सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *