हरिद्वार, 23 अगस्त हरिद्वार प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य दया शंकर वर्मा के निधन की दुखद खबर सामने आने से पत्रकार जगत में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दया शंकर वर्मा अपने निजी कार्य से वाराणसी गए थे। शनिवार रात्रि करीब 9 बजे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनका देहांत हो गया।
दया शंकर वर्मा प्रेस क्लब की गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहयोग प्रदान करते थे और पत्रकारिता जगत में एक सम्मानित नाम थे।
उनके निधन पर प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।


